महराजगंज

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में शनिवार को एक महिला की मौत का मामला सामने आया। घर के अंदर महिला का शव फंदे पर लटका मिलने की सूचना से गांव में हलचल मच गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में शनिवार को एक महिला की मौत का मामला सामने आया। घर के अंदर महिला का शव फंदे पर लटका मिलने की सूचना से गांव में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की पहचान गांव की रहने वाली लालती (36) पत्नी चन्दन के रूप में हुई है। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के मुताबिक, दंपती के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता था। शनिवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद महिला घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली।
बताया जाता है कि लालती की शादी लगभग दस वर्ष पूर्व हुई थी और दंपती की कोई संतान नहीं थी।
थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत
https://t.co/x1FGX9CAhA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026











