बुलंदशहर

बुलंदशहर, 31 अक्टूबर अपना दल एस के जिला कार्यालय पर शनिवार को लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर, 31 अक्टूबर अपना दल एस के जिला कार्यालय पर शनिवार को लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता और निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति, सामाजिक समरसता और जनकल्याण का प्रतीक है। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता और मजबूत नेतृत्व के दम पर देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके आदर्श आज भी देश की आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों से प्रेरित होकर समाज के पिछड़े, शोषित, वंचित और दबे-कुचले वर्गों की आवाज को सड़क से संसद तक बुलंद कर रही हैं। पार्टी सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक अधिकारों के साथ प्रत्येक वर्ग की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
राजकुमार भुर्जी ने कहा कि अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में पार्टी समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ा रही है। देश की वास्तविक तरक्की तभी संभव है, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सम्मान, समान अवसर और विकास की मुख्यधारा में भागीदारी मिले।
जिला उपाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर ही सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने देशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने तथा वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राजकुमार भुर्जी, नीरज शर्मा, पुरुषोत्तम सैन, हामिद अली सैफी, गोपाल शर्मा, मोहम्मद असलम, डॉ. प्रशांत लोधी, मनोज कुमार, ठाकुर सुशील सिंह, नितिन सैन, प्रमुख कुमार, चांद सिद्दीकी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत
https://t.co/x1FGX9CAhA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026












