
गुलावठी लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को सुरेश चंद्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल में एनसीसी कैडेट्स द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गुलावठी लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को सुरेश चंद्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल में एनसीसी कैडेट्स द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर प्रभावशाली भाषण दिए और देश में एकता, अखंडता व आपसी भाईचारे का संदेश प्रसारित किया।
कैडेट्स ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ
समारोह के दौरान सभी कैडेट्स और शिक्षकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता को बनाए रखने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का सामूहिक संकल्प लिया।
विद्यालय के डायरेक्टर मयंक अग्रवाल, प्रशासक शुभम अग्रवाल, प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा, स्वाति अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल और मोनिका राजपूत ने कैडेट्स के इन सार्थक प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य संदेश यही रहा कि ‘एकता ही हमारी शक्ति है और अखंडता ही हमारी पहचान है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत
https://t.co/x1FGX9CAhA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026












