जौनपुर

जौनपुर श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित श्री विश्वनाथ प्राइवेट आईटीआई, कलान में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में 156 विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित कंपनी गीकय वायर लिमिटेड मेडक तेलंगाना में हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित श्री विश्वनाथ प्राइवेट आईटीआई, कलान में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में 156 विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित कंपनी गीकय वायर लिमिटेड मेडक तेलंगाना में हुआ है। इस चयन प्रक्रिया में बीएससी, आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं बीटेक उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में छात्रों के चयन से संस्थान में खुशी का माहौल है।
संस्थान के प्रबंधक भोलानाथ सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर प्रदान करने में अहम भूमिका निभाती है। वहीं प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि कौशल और कड़ी मेहनत ही सफलता का आधार हैं, जिससे आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा होगा।
इस अवसर पर निदेशक शशि प्रकाश सिंह, प्लेसमेंट प्रभारी एएन शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंह, पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह, आईटीआई के प्राचार्य इंजीनियर वैभव प्रताप सिंह और कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत
https://t.co/x1FGX9CAhA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026












