जौनपुर

जौनपुर जनपद के जूनियर चैंबर इंटरनेशनल की स्थानीय शाखा ‘जेसीआई शाहगंज संस्कार’ की चुनावी बैठक गुरुवार रात नगर के इराकियाना मोहल्ला स्थित ग्रैंड लॉन में आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के जूनियर चैंबर इंटरनेशनल की स्थानीय शाखा ‘जेसीआई शाहगंज संस्कार’ की चुनावी बैठक गुरुवार रात नगर के इराकियाना मोहल्ला स्थित ग्रैंड लॉन में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2027 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से इकरार खान को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
इसके अलावा कुशाग्र अग्रहरि को सचिव और मिनहाज इराकी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष इकरार खान संस्था के संस्थापक सदस्य हैं और पूर्व में पीआरओ रह चुके हैं।
चुनाव अधिकारी विनायक गुप्ता, अखलाक खान, गुलाम साबिर, सरफराज अहमद और सीए बिजेन्द्र अग्रहरि की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। वर्तमान अध्यक्ष रविशंकर चतुर्वेदी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान सदस्यों ने नई टीम का भव्य स्वागत किया। अध्यक्ष इकरार खान ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ सामाजिक सरोकारों और जनजागरूकता के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। बैठक में पंकज सिंह, मो. शाहिद नईम, अखिलेश पांडेय, राजकुमार अश्क समेत कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत
https://t.co/x1FGX9CAhA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026












