बुलंदशहर

बुलंदशहर नेशनल हाईवे-509 पर स्थित निर्माणाधीन छोइया पुल पर शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। स्टील की चादरों से भरा एक अनियंत्रित ट्रक पुल से नीचे जा गिरा, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर नेशनल हाईवे-509 पर स्थित निर्माणाधीन छोइया पुल पर शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। स्टील की चादरों से भरा एक अनियंत्रित ट्रक पुल से नीचे जा गिरा, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, हरदोई के अतरौली (गांव एकघरा) निवासी सलीम (40) शनिवार सुबह करीब 3 बजे गाजियाबाद से लखनऊ स्टील की चादरें ले जा रहा था। छोइया पुल के पास पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला। सिर और शरीर में गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी डिबाई से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, छोइया पुल का निर्माण कार्य लंबे समय से अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। सुरक्षा इंतजामों के अभाव में यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत
https://t.co/x1FGX9CAhA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026












