बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल की अध्यक्षता में ‘उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019’ के तहत गठित कृषि निर्यात क्लस्टर सुविधा इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल की अध्यक्षता में ‘उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019’ के तहत गठित कृषि निर्यात क्लस्टर सुविधा इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सीडीओ ने जिले में तीन कृषि निर्यात क्लस्टरों (बासमती चावल, दूध और आम) की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जिले में कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए लंबित क्लस्टरों का गठन जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार निदेशालय,
बैठक के दौरान निर्यातकों और कृषक उत्पादक संगठनों को सीधे आपस में जोड़ने, गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने और किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए विभागीय योजनाओं का त्वरित लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में कृषि, उद्यान एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार निदेशालय,
अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत
https://t.co/x1FGX9CAhA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026













