चक्रवाती तूफान से धान की फसल को नुकसान किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

जौनपुर

जौनपुर सिरकोनी ब्लॉक क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते धान की तैयार फसल को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर सिरकोनी ब्लॉक क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते धान की तैयार फसल को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। इससे किसानों के सामने आर्थिक नुकसान की चिंता खड़ी हो गई है।गांव निवासी किसान विवेक सिंह पुत्र स्वर्गीय सभाजीत सिंह की धान की फसल भी खराब मौसम की चपेट में आ गई।

किसान के अनुसार, धान की रोपाई से लेकर फसल तैयार होने तक उन्होंने काफी मेहनत और लागत लगाई थी। फसल अच्छी होने की उम्मीद थी, लेकिन अचानक बदले मौसम और तेज हवाओं ने उनकी उम्मीदों को झटका दे दिया।

किसान विवेक सिंह ने बताया कि खेती में पहले से ही लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में प्राकृतिक आपदा के कारण फसल प्रभावित होने से मेहनत के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। खेत में तैयार धान की फसल को नुकसान होने से किसान परिवार की चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीण किसानों का कहना है कि यदि मौसम की मार से फसल को व्यापक नुकसान हुआ है तो प्रशासन को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना चाहिए। किसानों ने फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि प्राकृतिक आपदा से हुए आर्थिक नुकसान की कुछ भरपाई हो सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.