जौनपुर

जौनपुर धर्म, आस्था और भक्ति के संगम के रूप में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के दौरान जौनपुर ने एक अनूठी उपलब्धि हासिल की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर धर्म, आस्था और भक्ति के संगम के रूप में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के दौरान जौनपुर ने एक अनूठी उपलब्धि हासिल की। बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में वरिष्ठ भाजपा नेता, उद्योगपति एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान राम भक्तों ने सामूहिक रूप से 11 करोड़ एक बार राम नाम का लेखन कर नया रिकॉर्ड बनाया।
इस अद्भुत उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। दोनों रिकॉर्ड संस्थाओं की ओर से प्रतिनिधि संजय भोला ने आयोजन स्थल पर ज्ञान प्रकाश सिंह को प्रमाण पत्र सौंपे। प्रमाण पत्र मिलने के दौरान कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।राम नाम लेखन अभियान को प्रख्यात कथावाचक आचार्य शांतनु जी महाराज की प्रेरणा और मार्गदर्शन मिला।
कथा में शामिल श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया। सामूहिक रूप से राम नाम लेखन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता और आध्यात्मिक चेतना का भी संदेश दिया।इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश सिंह ने अभियान से जुड़े सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था, समर्पण और सामूहिक सहभागिता का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि राम भक्तों के सहयोग से ही इतनी बड़ी संख्या में राम नाम लेखन संभव हो सका।ज्ञान प्रकाश सिंह ने आचार्य शांतनु जी महाराज के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि महाराज की प्रेरणा और मार्गदर्शन से श्रद्धालुओं को राम नाम लेखन जैसे आध्यात्मिक अभियान से जुड़ने का अवसर मिला।नौ दिवसीय श्रीराम कथा के दौरान कथा, भक्ति और राम नाम लेखन अभियान ने पूरे आयोजन को विशेष बना दिया। 11 करोड़ एक बार राम नाम लेखन का रिकॉर्ड जौनपुर और पूर्वांचल के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है
अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत
https://t.co/x1FGX9CAhA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026













