बुलंदशहर

बुलंदशहर ‘अपने सपनों का शहर शिकारपुर’ अभियान के तहत भाजपा नेता जितेंद्र कुमार शर्मा उर्फ जीतू भैया ने अपने कार्यालय पर ‘सोशल मीडिया क्रिएटर अवार्ड 2026’ समारोह का भव्य आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर ‘अपने सपनों का शहर शिकारपुर’ अभियान के तहत भाजपा नेता जितेंद्र कुमार शर्मा उर्फ जीतू भैया ने अपने कार्यालय पर ‘सोशल मीडिया क्रिएटर अवार्ड 2026’ समारोह का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के छोटे-बड़े सोशल मीडिया क्रिएटर्स को सम्मानित कर अवार्ड प्रदान किए गए।
इस दौरान जीतू भैया ने कहा कि शिकारपुर का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर वे जनता से किए गए सभी वादों को शत-प्रतिशत पूरा करेंगे।
उन्होंने क्रिएटर्स का आह्वान किया कि वे अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग सिर्फ मनोरंजन तक सीमित न रखकर क्षेत्र की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को उठाने में करें।
समारोह में रोहित शिकारपुरिया, सौरभ मीना, ‘जूनियर हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ जय भगवान सिंह, नकुल ठाकुर, महादेव वर्मा, गुलशन सिंघल, शिव त्यागी और शिवम कौशिक सहित सैकड़ों क्रिएटर्स मौजूद रहे।
अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत
https://t.co/x1FGX9CAhA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026













