बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर स्थित शांति गार्डन के पास शुक्रवार को दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक सवार 18 वर्षीय किशोर को जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर स्थित शांति गार्डन के पास शुक्रवार को दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक सवार 18 वर्षीय किशोर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान कपिल पुत्र राजकुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी गांव मोहम्मदपुर खुर्द के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हादसे की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। किशोर की असमय मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात वाहन पीछे से टक्कर मारने के बाद मौके से निकल गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर दौलतपुर खुर्द चौकी इंचार्ज विक्रम इंदेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। महज 18 वर्ष की उम्र में कपिल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
फिरोजाबाद में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
https://t.co/U8K8WaH7Pa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 29, 2026













