सिसवा में हिंदू कल्याण मंच की रामलीला: तीसरे दिन केवट प्रसंग से सीता हरण तक की लीलाओं ने किया भावविभोर

महाराजगंज

हिंदू कल्याण मंच द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन भक्तिमय माहौल के बीच लीलाओं का मंचन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष व पदाधिकारियों द्वारा प्रभु श्रीराम दरबार के पूजन-अर्चन और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

हिंदू कल्याण मंच द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन भक्तिमय माहौल के बीच लीलाओं का मंचन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष व पदाधिकारियों द्वारा प्रभु श्रीराम दरबार के पूजन-अर्चन और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से हुई।

 

तृतीय दिवस के मंचन में केवट प्रसंग, महाराज दशरथ का मरण, भरत-कैकेई संवाद, भरत का राम को मनाने जाना, राम की खड़ाऊं लेकर लौटना, माता अनसूया द्वारा सीता को नारी धर्म का उपदेश, शूर्पणखा नासिका भेदन, मारीच वध, लक्ष्मण-सीता संवाद, सीता हरण और सीता की खोज जैसे प्रमुख प्रसंग प्रस्तुत किए गए। केवट की भक्ति, दशरथ मरण और सीता हरण के करुण दृश्यों ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं।

 

इस दौरान उमेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, अनूप जायसवाल, सुनील केसरी, दिनेश सोनी, मंटू भलोटिया, राकेश शर्मा, गोविंद सोनी, पूनम प्रभा सोनी, सत्य प्रकाश तिवारी, मुकुंद सोनी, कृष्ण मुरारी सिंह, आनंद रौनियार और अमित अग्रवाल सहित सैकड़ों राम भक्त मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.