फिरोजाबाद

फिरोजाबाद जनपद के मटसेना थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज की जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा का शव बुधवार को रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

फिरोजाबाद जनपद के मटसेना थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज की जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा का शव बुधवार को रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका मैनपुरी के औछा क्षेत्र की रहने वाली थी और कॉलेज हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि कॉलेज संचालक और उसके बेटे ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों ने छात्रा की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।
भाई का दावा है कि छात्रा ने 27 अक्टूबर को फोन कर संचालक द्वारा परेशान किए जाने की बात बताई थी। परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मटसेना विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। हालांकि, प्रथम दृष्टया यह मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बस्ती में मामूली विवाद में कुदाल के हमले से घायल युवक की मौत
https://t.co/fBdTv7WNtw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 28, 2026













