जौनपुर: शाहगंज में जनगणना-2027 का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, 1,772 शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण; SDM अंकुर वर्मा ने सटीक आंकड़े देने की अपील की

जौनपुर

जौनपुर जनपद के तहसील शाहगंज में आगामी जनगणना-2027 के सफल, निष्पक्ष और सुचारु संचालन के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


जौनपुर जनपद के तहसील शाहगंज में आगामी जनगणना-2027 के सफल, निष्पक्ष और सुचारु संचालन के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में परिगणकों और प्रगणकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

1,772 शिक्षकों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

प्रशासन द्वारा आयोजित इस वृहद प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कुल 1,772 शिक्षकों को जनगणना के कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा संबंधित कार्मिकों को जनगणना की बारीकियों, निर्धारित डिजिटल व भौतिक प्रपत्रों में सही आंकड़े दर्ज करने और पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तकनीकी जानकारी दी जा रही है।

सटीक जानकारी देने और ‘स्व-गणना’ सुविधा का लाभ उठाने की अपील

प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एसडीएम अंकुर वर्मा ने मीडिया के माध्यम से आमजन से अपील की कि वे गणना के दौरान प्रगणकों को अपनी सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि आंकड़ों में कोई त्रुटि न रहे। इसके साथ ही उन्होंने डिजिटल इंडिया की पहल के तहत नागरिकों से ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) की सुविधा का उपयोग करने का आह्वान किया। एसडीएम ने बताया कि लोग अपने मोबाइल फोन के माध्यम से भी स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी भरकर इस राष्ट्रीय कार्य में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दे सकते हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.