बलरामपुर: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार; पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाकर भेजा जेल

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो POCSO एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ा दी हैं।

विवेचना के दौरान बढ़ीं पॉक्सो की धाराएं

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों, पीड़िता के चिकित्सीय परीक्षण और अदालत में दर्ज बयानों के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे में पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म बलात्कार की संबंधित धाराओं का इजाफा किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय

थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सटीक सुराग के आधार पर कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को धर दबोचा। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों में शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) की नीति के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.