बलरामपुर: चैन बनकटवा में प्रशासनिक उपेक्षा से तंग ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, खुद सड़क निर्माण में जुटे महिलाएं, पुरुष और बच्चे

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के चैन बनकटवा गांव में जर्जर और खस्ताहाल रास्ते से परेशान ग्रामीणों ने अब शासन-प्रशासन का इंतजार छोड़कर खुद ही सड़क की मरम्मत का जिम्मा उठा लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के चैन बनकटवा गांव में जर्जर और खस्ताहाल रास्ते से परेशान ग्रामीणों ने अब शासन-प्रशासन का इंतजार छोड़कर खुद ही सड़क की मरम्मत का जिम्मा उठा लिया है। बुनियादी सुविधाओं के अभाव और प्रशासनिक उपेक्षा से नाराज होकर गांव के महिलाएं, पुरुष और छोटे-छोटे बच्चे मिलकर श्रमदान कर रहे हैं।

श्रमदान से गड्ढे भर रहे ग्रामीण

वर्षों से बदहाल पड़ी सड़क के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों ने आपसी एकजुटता की मिसाल पेश की। गांव के लोग फावड़ा, तगाड़ी लेकर सड़क पर उतर पड़े हैं। वे सड़क के जानलेवा गड्ढों को मिट्टी और मलबे से भर रहे हैं तथा रास्ते के दोनों ओर उगी झाड़ियों को हटाकर मार्ग को चलने योग्य बना रहे हैं।

स्थायी निर्माण की उठाई मांग

ग्रामीणों की यह अनूठी पहल गांव की एकता और आत्मनिर्भरता को दर्शाती है, लेकिन साथ ही यह स्थानीय प्रशासन के दावों की पोल भी खोलती है। श्रमदान कर रहे ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस रास्ते का जल्द से जल्द पक्की सड़क के रूप में स्थायी निर्माण कराया जाए, ताकि गांव को मुख्य धारा से जोड़ा जा सके और लोगों को स्थायी राहत मिल सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.