महराजगंज

महराजगंज: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET-2026 को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET-2026 को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। इसी क्रम में रविवार को फरेंदा की क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा ने क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की परखी स्थिति
निरीक्षण के दौरान सीओ दीपशिखा वर्मा ने परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने स्ट्रांग रूम, मुख्य द्वारों पर होने वाली सघन चेकिंग प्रक्रिया और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की मुस्तैदी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से संवाद कर शासन और आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
पुलिसकर्मियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश
सीओ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वे पूरी तरह सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस कड़े रुख और सक्रियता से केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हो रही है।
मऊ: घोसी में लाठी-डंडे से पीटकर महिला की नृशंस हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल; आरोपी पुलिस हिरासत में
https://t.co/ndsdcLMIGi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 25, 2026













