महराजगंज: झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के बहाने महिलाओं से जेवर ठगने वाले दो शातिर ठगों पर पनियरा पुलिस का शिकंजा, गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र का भय दिखाकर भोले-भाली महिलाओं को अपना शिकार बनाने वाले शातिर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र का भय दिखाकर भोले-भाली महिलाओं को अपना शिकार बनाने वाले शातिर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। झाड़-फूंक का सहारा लेकर और पतियों की मौत का खौफ दिखाकर महिलाओं के सोने-चांदी के जेवर ठगने वाले दो आरोपियों पर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत शिकंजा कसा है।

पति की मौत का खौफ दिखाकर करते थे ठगी

पुलिस के अनुसार, ये शातिर आरोपी महिलाओं को अपनी जालसाजी का शिकार बनाते थे। वे महिलाओं को उनके परिवार या पति पर आने वाले बड़े संकट और मौत का डर दिखाते थे। इसके बाद समस्या के निवारण और तांत्रिक उपाय (झाड़-फूंक) के नाम पर उनसे कीमती आभूषण (जेवर) उतरवाकर अपने कब्जे में ले लेते और मौके से फरार हो जाते थे। इस तरह के कई मामलों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने इन्हें चिन्हित किया।

अपराधियों पर लगातार कस रहा शिकंजा

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पनियरा पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के अंधविश्वास फैलाने वाले और ठगी करने वाले गिरोहों के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.