मऊ: रानीपुर के करपिया गांव में एक साल से बंद पड़ा है लाखों का आरओ प्लांट, शुद्ध पेयजल के लिए भटक रहे ग्रामीण

मऊ

मऊ जनपद के रानीपुर ब्लॉक के करपिया गांव में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से स्थापित आरओ प्लांट देखरेख के अभाव में पिछले एक साल से पूरी तरह बंद पड़ा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रानीपुर ब्लॉक के करपिया गांव में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से स्थापित आरओ प्लांट देखरेख के अभाव में पिछले एक साल से पूरी तरह बंद पड़ा है। प्लांट के ठप रहने के कारण ग्रामीणों को शुद्ध पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासन-प्रशासन द्वारा गांवों में स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए इस प्लांट का निर्माण कराया गया था, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता और उचित रखरखाव न होने के कारण यह शोपीस बनकर रह गया है। नतीजतन, स्थानीय लोगों को पीने के साफ पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है या फिर मजबूरन दूषित पानी का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का अंदेशा भी बना हुआ है।

ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से इस समस्या की शिकायत की है, लेकिन अभी तक प्लांट की मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस आरओ प्लांट को ठीक कराकर चालू किया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.