मऊ

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक अपनी बीमार मां को दवा दिलाने के लिए अस्पताल जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय क्षेत्र का एक युवक अपनी मां के लिए जरूरी दवाइयां लेने के लिए बाइक से निकला था। जैसे ही वह सोनाडीह के पास पहुंचा, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मऊ: घोसी में लाठी-डंडे से पीटकर महिला की नृशंस हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल; आरोपी पुलिस हिरासत में
https://t.co/ndsdcLMIGi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 25, 2026













