महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा विकास खंड के अंतर्गत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रापुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा विकास खंड के अंतर्गत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रापुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे और विभिन्न बीमारियों की निःशुल्क जांच कराई।
डॉक्टरों के परामर्श से संतुष्ट दिखे मरीज
मेले के दौरान अस्पताल में तैनात चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की टीम ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। ठंड के मौसम में होने वाली मौसमी बीमारियों, सर्दी-जुकाम, बुखार, ब्लड प्रेशर और मधुमेह (शुगर) से पीड़ित मरीजों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। जांच के बाद मरीजों को डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। मरीजों ने डॉक्टरों द्वारा दी गई स्वास्थ्य सेवाओं और देखभाल पर संतोष जताया।
स्वास्थ्य प्रति जागरूकता पर दिया गया जोर
आयोजन के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता, संतुलित खानपान और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के मेलों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर स्थानीय लोग और चिकित्सा स्टाफ मौजूद रहे।
मऊ: घोसी में लाठी-डंडे से पीटकर महिला की नृशंस हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल; आरोपी पुलिस हिरासत में
https://t.co/ndsdcLMIGi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 25, 2026












