मऊ

मऊ जनपद के दोहरीघाट ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा गोठा में चल रही ऐतिहासिक रामलीला के दौरान शनिवार की रात भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के दोहरीघाट ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा गोठा में चल रही ऐतिहासिक रामलीला के दौरान शनिवार की रात भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से हुए धार्मिक अनुष्ठानों के बीच जैसे ही रामराज्य का प्रसंग आया, पूरा रामलीला परिसर ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी उद्घोष से गूंज उठा।
गुरु वशिष्ठ ने किया प्रथम तिलक
राज्याभिषेक समारोह के दौरान परंपरा का निर्वहन करते हुए कुलर वशिष्ठ ने भगवान श्रीराम का प्रथम तिलक किया। इस पावन और भावनात्मक क्षण के साक्षी बनने के लिए क्षेत्र के दूर-दराज से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। माता सीता और प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की भव्य झांकी ने सभी का मन मोह लिया।
बनारस की नृत्यांगना की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
धार्मिक अनुष्ठान और राज्याभिषेक के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान बनारस से आईं प्रसिद्ध नृत्यांगना ने अपनी सुरीली भजनों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमते हुए श्रद्धालुओं ने पूरे वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। आयोजन समिति द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया और इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की सराहना की गई।
मऊ: घोसी में लाठी-डंडे से पीटकर महिला की नृशंस हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल; आरोपी पुलिस हिरासत में
https://t.co/ndsdcLMIGi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 25, 2026













