अमिला नगर पंचायत के अब्दुल कलाम नगर में फूटा गुस्सा: चार साल से विकास कार्य ठप, मुसहर बस्ती के लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन

मऊ

मऊ जनपद के अमिला नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच स्थित अब्दुल कलाम नगर मुसहर बस्ती में बुनियादी सुविधाओं के आभाव और चार साल से विकास कार्य पूरी तरह ठप रहने से नाराज ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के अमिला नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच स्थित अब्दुल कलाम नगर (मुसहर बस्ती) में बुनियादी सुविधाओं के आभाव और चार साल से विकास कार्य पूरी तरह ठप रहने से नाराज ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया। बस्ती के लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने की मांग की।

नाली, सड़क और फॉगिंग से वंचित बस्ती

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले चार वर्षों से इस बस्ती की लगातार उपेक्षा की जा रही है। बस्ती में आज तक पक्की सड़क और जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे गंदा पानी रास्तों पर जमा रहता है। इसके अलावा, क्षेत्र में मच्छरों का भयंकर प्रकोप बना हुआ है, लेकिन प्रशासन द्वारा मच्छररोधी दवा का छिड़काव तक नहीं कराया जा रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

आवास योजना की दूसरी किस्त अटकने से बढ़ी परेशानी

ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन्हें पहली किस्त मिली थी, उनकी दूसरी किस्त भी तकनीकी या प्रशासनिक अड़चनों के कारण अटक गई है, जिससे कई लोगों के अधूरे पड़े मकानों का निर्माण कार्य बीच में ही रुक गया है।

मुसहर बस्ती के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क, नाली, फॉगिंग और रुके हुए आवासों का मुद्दा हल नहीं किया गया, तो वे उच्चाधिकारियों के समक्ष जाकर व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस प्रदर्शन के बाद स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.