बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दौलतपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत गांव दौलतपुर के पास शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दौलतपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत गांव दौलतपुर के पास शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत दानपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
दौलतपुर चौकी प्रभारी इंद्रेश विक्रम सिंह ने बताया कि हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे हुआ। घायलों की पहचान योगेंद्र (30 वर्ष) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गांव सदरपुर थाना शिकारपुर और दिनेश कुमार (45 वर्ष) निवासी गांव औरंगाबाद थाना शिकारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और दुर्घटना को अंजाम देकर भागने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
घघसरा में सनसनीखेज वारदात: 45 वर्षीय महिला का फंदे से लटकता मिला शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
https://t.co/CPFn8pNYje
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 25, 2026












