गोरखपुर

गोरखपुर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा PET-2026 रविवार से गोरखपुर जिले के 52 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा PET-2026 रविवार से गोरखपुर जिले के 52 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई। परीक्षा को पारदर्शी और धांधलीमुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक पाली में 23,208 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जबकि छह पालियों में कुल 1,39,248 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
सघन चेकिंग और बायोमेट्रिक मिलान के बाद मिला प्रवेश
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। नकल और गड़बड़ी रोकने के लिए अभ्यर्थियों के जूते-मोजे उतरवाकर चेकिंग की गई तथा महिला अभ्यर्थियों के बालों के क्लचर खुलवाए गए। मंगलसूत्र और बिछिया को छोड़कर अन्य आभूषण पहनकर जाने पर रोक रही। अभ्यर्थियों के पहचान पत्र व दस्तावेजों का गहन मिलान करने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी गई।
परीक्षा का समय और सुरक्षा व्यवस्था
यह परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को दो-दो पालियों में आयोजित हो रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसपी स्तर के दो अधिकारियों के हाथों में है, जिनके साथ 9 क्षेत्राधिकारी, 22 थानाध्यक्ष, 75 उपनिरीक्षक और 482 पुलिसकर्मी तैनात हैं। अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्रशासनिक निगरानी और कंट्रोल रूम
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए 52 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 52 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। साथ ही पर्यटन भवन में एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहाँ से सभी केंद्रों की निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और कड़ाई के साथ संपन्न कराया जा रहा है।
घघसरा में सनसनीखेज वारदात: 45 वर्षीय महिला का फंदे से लटकता मिला शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
https://t.co/CPFn8pNYje
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 25, 2026












