बलिया

बलिया जनपद के मल्हौवा गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के मल्हौवा गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई महीनों से खराब पड़ी इस सड़क की सुधि न लिए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के गड्ढों में तब्दील हो जाने के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को अस्पताल ले जाने के समय एम्बुलेंस को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
बढ़ती परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों ने इस मामले को ग्राम प्रधान के समक्ष उठाया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है। प्रधान ने कहा कि सड़क के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, और जल्द ही काम शुरू कराकर जनता को इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
घघसरा में सनसनीखेज वारदात: 45 वर्षीय महिला का फंदे से लटकता मिला शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
https://t.co/CPFn8pNYje
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 25, 2026












