बलिया: नदी कटान पर छात्रा ने विधायक को कविता के जरिए घेरा, ‘वोट मांगने आओगी तो सबक सिखाएंगे’ का वीडियो वायरल

बलिया

बलिया जनपद के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर दियारा गांव में नदी कटान की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का दर्द अब खुलकर सामने आने लगा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 


बलिया जनपद के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर दियारा गांव में नदी कटान की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का दर्द अब खुलकर सामने आने लगा है। क्षेत्र की एक छात्रा काव्या सिंह परिहार ने भोजपुरी कविता के माध्यम से जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर तीखा प्रहार किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में छात्रा काव्या ने क्षेत्र की दुर्दशा का जिक्र करते हुए जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लिया है। कविता के जरिए उसने साफ चेतावनी दी है कि यदि इस बार चुनाव में नेता वोट मांगने के लिए क्षेत्र में आएंगे, तो जनता उन्हें कड़ा सबक सिखाएगी।

सुल्तानपुर दियारा इलाके में लंबे समय से सरयू और गंगा जैसी नदियों द्वारा हो रहे कटान के कारण लोगों के घर और खेत पानी में समाते जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय जनता कई बार प्रशासनिक स्तर पर गुहार लगा चुकी है, लेकिन ठोस समाधान न मिलने पर अब बच्चों और युवाओं ने भी कला और कविताओं के माध्यम से अपना विरोध जताना शुरू कर दिया है। इस वायरल वीडियो के बाद राजनीतिक गलियारों और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

 

घघसरा में सनसनीखेज वारदात: 45 वर्षीय महिला का फंदे से लटकता मिला शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

https://t.co/CPFn8pNYje

— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 25, 2026

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.