मऊ

मऊ जनपद के रामपुर साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आवेदक के गलत खाते में ट्रांसफर हो चुके 6000 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए हैं। साइबर टीम की इस कार्यप्रणाली से पीड़ित के चेहरे पर खुशी लौट आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रामपुर साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आवेदक के गलत खाते में ट्रांसफर हो चुके 6000 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए हैं। साइबर टीम की इस कार्यप्रणाली से पीड़ित के चेहरे पर खुशी लौट आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित शिवम मौर्य से ऑनलाइन लेनदेन के दौरान असावधानीवश ₹6000 की राशि किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते में स्थानांतरित हो गई थी। गलती का अहसास होने पर उन्होंने तत्काल रामपुर साइबर सेल में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई। साइबर टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित बैंक से संपर्क साधा और तकनीकी प्रक्रिया पूरी करते हुए पूरी रकम आवेदक के बैंक खाते में वापस (रिफंड) करा दी। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने साइबर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026












