जमीन हड़पने के लिए रची साजिश, खुद को गोली लगवाकर विपक्षी को फंसाने वाला पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली देहात पुलिस ने जमीन हड़पने के लिए विपक्षी को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली देहात पुलिस ने जमीन हड़पने के लिए विपक्षी को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जमीन विवाद में विपक्षी अशोक कुमार को फंसाने के लिए ब्रह्मा सिंह ने अपने बेटे श्रीपाल सिंह और बेटे के साले रोहित के साथ मिलकर खुद को गोली लगवाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

अनुसार, 30 सितंबर 2026 को श्रीपाल सिंह निवासी गांव मिर्जापुर अगरपुर ने कोतवाली देहात में तहरीर दी थी कि अशोक कुमार और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके पिता ब्रह्मा सिंह को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अशोक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विवेचना के दौरान तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को अशोक कुमार के खिलाफ लगाए गए आरोप गलत मिले। जांच में सामने आया कि ब्रह्मा सिंह ने अपने बेटे श्रीपाल सिंह और श्रीपाल के साले रोहित के साथ मिलकर कथित तौर पर खुद को गोली लगवाने की साजिश रची थी। योजना के तहत 30 सितंबर को रोहित ने ब्रह्मा सिंह के हाथ में गोली मारी थी, ताकि अशोक कुमार को मामले में फंसाया जा सके।

10 साल पुराने जमीन विवाद में रची गई साजिश

एसपी सिटी के मुताबिक, करीब 10 वर्ष पहले ब्रह्मा सिंह ने अशोक कुमार के पिता बदले सिंह से तीन बीघा जमीन का इकरारनामा कर रुपये लिए थे। समय सीमा पूरी होने के बावजूद न तो रुपये लौटाए गए और न ही जमीन का बैनामा कराया गया। इसके बाद बदले सिंह ने न्यायालय में वाद दायर कर दिया। वर्ष 2020 में बदले सिंह की मृत्यु के बाद उनके बेटे अशोक कुमार मुकदमे की पैरवी करने लगे।

वर्ष 2024 में न्यायालय ने अशोक कुमार के पक्ष में बैनामा करने के आदेश दिए थे। इसके बाद ब्रह्मा सिंह ने न्यायालय में अपील दायर की थी, जिस पर 30 सितंबर 2026 को सुनवाई होनी थी। अशोक कुमार जम्मू-कश्मीर में एसएसबी में तैनात हैं और कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर आए थे। पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के चलते उन्हें फंसाने की साजिश रची गई।

कोतवाली देहात पुलिस ने 24 अक्टूबर 2026 को मामले में प्रकाश में आए तीनों आरोपियों श्रीपाल सिंह, ब्रह्मा सिंह और रोहित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल

https://t.co/UxYN2GxCES

— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.