मऊ

मऊ जनपद में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ थाना मधुबन पहुंचकर जनसुनवाई की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ थाना मधुबन पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान अधिकारियों ने बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद से जुड़ी प्राप्त हुईं। इस पर जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर जाकर मामलों की वास्तविक स्थिति का परीक्षण करने के बाद निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों में दोनों पक्षों की बात सुनकर नियमानुसार ऐसा समाधान किया जाए जिससे दोनों पक्ष संतुष्ट रहें।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा सहित थाना मधुबन के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और राजस्व विभाग के कानूनगो एवं लेखपाल उपस्थित रहे।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026












