बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नरौरा स्थित ऐतिहासिक शक्तिपीठ बेलौन में नवरात्र के पावन पर्व के उपरांत शनिवार को मां सर्व मंगला देवी भवानी की पारंपरिक परिक्रमा शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नरौरा स्थित ऐतिहासिक शक्तिपीठ बेलौन में नवरात्र के पावन पर्व के उपरांत शनिवार को मां सर्व मंगला देवी भवानी की पारंपरिक परिक्रमा शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों और दूर-दराज के इलाकों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
शोभायात्रा के दौरान पूरा इलाका माता रानी के जयकारों से गूंज उठा और चारों ओर भक्तिमय माहौल नजर आया। भक्तों ने मां सर्व मंगला देवी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हो सकी।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026













