बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को डिबाई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को डिबाई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए गए। चेतराम स्कूल सहित कई प्रमुख बूथों पर लगाए गए इन शिविरों का उद्देश्य मतदाताओं को उनकी प्रविष्टियों की जांच करने और त्रुटियों में सुधार का अवसर प्रदान करना है।
स्थानीय प्रशासन और उपजिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन विशेष कैंपों में पहुंचकर मतदाता सूची में अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम की भली-भांति जांच कर लें। यदि सूची में नाम, पते या अन्य विवरण में किसी भी प्रकार की कमी या त्रुटि मिलती है, तो उसे तत्काल फॉर्म भरकर सुधरवाया जा सके। प्रशासन ने पात्र युवाओं और नागरिकों से इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया है ताकि आगामी चुनावों के लिए एक त्रुटिरहित और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार की जा सके।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026













