बुलंदशहर: छतारी में घरेलू विवाद के दौरान महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से घायल; पति ने दर्ज कराई शिकायत

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र के सालाबाद गांव में घरेलू कलह और आपसी विवाद के चलते एक महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र के सालाबाद गांव में घरेलू कलह और आपसी विवाद के चलते एक महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के संबंध में पीड़िता के पति द्वारा छतारी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई करते हुए पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच शुरू कर दी है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही है।

 

निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल

https://t.co/UxYN2GxCES

— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.