महराजगंज: नगर पंचायत चौक में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ‘वोट बचाओ-संविधान बचाओ’ के नारों के साथ निकाली रैली

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के पक्ष में जोरदार प्रदर्शन करते हुए एक विशाल रैली निकाली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के पक्ष में जोरदार प्रदर्शन करते हुए एक विशाल रैली निकाली। इस रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों, पार्टी पदाधिकारियों, महिलाओं एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

हाथों में कांग्रेस का झंडा और तख्तियां थामे कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर जुलूस निकाला और “वोट बचाओ, संविधान बचाओ” तथा “वोट चोरों, कहीं मिलोगे, चुनाव आयोग के दफ्तर में” जैसे तीखे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने मतदान के अधिकार, चुनावी निष्पक्षता और देश के संविधान की रक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। रैली के माध्यम से नेताओं ने आम जनता को लोकतंत्र के प्रति जागरूक करने और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का संदेश दिया। पूरे जुलूस के दौरान कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक नारेबाजी करते नजर आए।

 

निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल

https://t.co/UxYN2GxCES

— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.