सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने थाना उसका बाजार पहुंचकर आम जनता की समस्याएं सुनीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने थाना उसका बाजार पहुंचकर आम जनता की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को बेहद गंभीरता से लिया और उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन प्रार्थना-पत्रों में उच्चाधिकारियों के स्तर से कार्रवाई अपेक्षित है, उन पर अविलंब आख्या (रिपोर्ट) लगाकर संबंधित अधिकारी को प्रेषित करें, ताकि मामलों को लंबित रखे बिना समय से निस्तारित किया जा सके। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार समेत पुलिस व राजस्व विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026













