सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के दुधवनिया खुर्द-खुरहुरिया मार्ग पर शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक बड़ा हादसा हो गया। बालू से लदा एक अनियंत्रित ट्रक अचानक सड़क से फिसलकर सीधे पास के तालाब में जा पलटा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के दुधवनिया खुर्द-खुरहुरिया मार्ग पर शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक बड़ा हादसा हो गया। बालू से लदा एक अनियंत्रित ट्रक अचानक सड़क से फिसलकर सीधे पास के तालाब में जा पलटा। इस भीषण हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
गनीमत यह रही कि ट्रक तालाब में पलटने से पहले पास ही बने एक रिहायशी मकान पर नहीं गिरा, अन्यथा एक बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में सड़क की बदहाली और गड्ढों को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की जर्जर हालत और प्रशासनिक लापरवाही के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026













