महराजगंज

महराजगंज जनपद के स्थानीय थाना क्षेत्र के नरायनपुर चौराहे पर टेंट का सामान उतारने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि मामूली बात पर दबंगों ने एक दलित युवक के साथ जातिसूचक गालियां दीं और उसके भाई को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के स्थानीय थाना क्षेत्र के नरायनपुर चौराहे पर टेंट का सामान उतारने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि मामूली बात पर दबंगों ने एक दलित युवक के साथ जातिसूचक गालियां दीं और उसके भाई को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी टेंट हाउस संचालक समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित मोहनापुर टोला मंठहिया निवासी राहुल कुमार ने थाने में दी गई शिकायत में बताया कि नरायनपुर चौराहे पर टेंट का सामान उतारने को लेकर टेंट हाउस संचालक गोलू गुप्ता और उसके साथियों से विवाद हो गया था। आरोप है कि गोलू गुप्ता और 4-5 अज्ञात लोगों ने मिलकर राहुल और उसके भाई के साथ मारपीट की। दबंगों ने पीड़ित पक्ष को जातिसूचक गालियां दीं और उसके भाई को बिजली के खंभे से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026













