जौनपुर

जौनपुर जनपद के नगर के व्यस्त सेंट थॉमस चौराहे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर गाड़ी और सड़क किनारे खड़ी मिनरल वाटर की मैजिक आपस में जोरदार ढंग से टकरा गईं, जिससे दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के नगर के व्यस्त सेंट थॉमस चौराहे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर गाड़ी और सड़क किनारे खड़ी मिनरल वाटर की मैजिक आपस में जोरदार ढंग से टकरा गईं, जिससे दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद फार्च्यूनर चालक मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फार्च्यूनर चालक सामने से आ रहे एक ट्रेलर से बचने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी मैजिक से जा भिड़ी। जिस मैजिक में टक्कर हुई, वह ‘A.1 मिनरल वाटर’ नाम से घर-घर पानी पहुंचाने का काम करती है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि इस दर्दनाक हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026













