महराजगंज

महराजगंज जनपद के शहर के सक्सेना नगर स्थित पुराने अस्पताल के पीछे बलिया नाले पर करीब 40 लाख रुपये की लागत से एक नए लोहे के पुल का निर्माण कराया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के शहर के सक्सेना नगर स्थित पुराने अस्पताल के पीछे बलिया नाले पर करीब 40 लाख रुपये की लागत से एक नए लोहे के पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इस पुल के बन जाने से अमरुतिया और आसपास के क्षेत्रों से शहर में आने-जाने वाले लोगों को एक नया और आसान वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा।
स्थानीय निवासियों को लंबे समय से शहर की मुख्य सड़कों पर लगने वाले भारी ट्रैफिक और जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस नए पुल के बनने से वाहनों का दबाव बंट जाएगा, जिससे शहरवासियों को आवागमन में सुगमता होगी और जाम से बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026













