बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नरौरा के चर्चित दयाराम हत्याकांड मामले में अदालत द्वारा दोषमुक्त बरी किए जाने के बावजूद जेल में बंद प्रीतम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नरौरा के चर्चित दयाराम हत्याकांड मामले में अदालत द्वारा दोषमुक्त बरी किए जाने के बावजूद जेल में बंद प्रीतम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। उसे 25 सितंबर को ही आरोपमुक्त कर दिया गया था, लेकिन दो जमानती न मिल पाने के कारण उसकी रिहाई अटकी हुई थी और वह लगातार जेल में बंद था।
मामले की गंभीर परिस्थितियों और प्रीतम की दयनीय आर्थिक स्थिति को गंभीरता से लेते हुए, अदालत ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाया। कोर्ट ने विशेष आधार पर उसे जमानत के बिना या राहत देते हुए रिहा करने का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसकी जेल से बाहर आने की उम्मीद बंध गई है।
मऊ में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक भरत मिलाप परंपरा सकुशल संपन्न, त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/A8m3BCpRLg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026












