बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के बुधवार शाम दो गहरे दोस्तों के शव एक खेत में शीशम के पेड़ से फंदे पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान प्रियांशु और सुमित के रूप में हुई है, जो कुछ दिन पहले ही नोएडा से अपने घर लौटे थे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के बुधवार शाम दो गहरे दोस्तों के शव एक खेत में शीशम के पेड़ से फंदे पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान प्रियांशु और सुमित के रूप में हुई है, जो कुछ दिन पहले ही नोएडा से अपने घर लौटे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मंगलवार को पास के ही गांव औलीना में दशहरा मेला देखने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। जब वे देर रात तक वापस नहीं लौटे, तो चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार शाम को उनके शव मिलने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस यह गुत्थी सुलझाने में जुटी है कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे किसी रंजिश के तहत हत्या की साजिश है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है।
मऊ में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक भरत मिलाप परंपरा सकुशल संपन्न, त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/A8m3BCpRLg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026












