सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया 23 अक्टूबर को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया 23 अक्टूबर को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने संयुक्त रूप से तहसील सदर और ब्लॉक बर्डपुर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर की जा रही तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचितापूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।













