जौनपुर

जौनपुर नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप बुधवार रात शुरू होकर गुरुवार सुबह पुराना चौक पर संपन्न हुआ। मर्यादा और भाईचारे के प्रतीक इस आयोजन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप बुधवार रात शुरू होकर गुरुवार सुबह पुराना चौक पर संपन्न हुआ। मर्यादा और भाईचारे के प्रतीक इस आयोजन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। राम-भरत मिलाप का भावपूर्ण दृश्य देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा नगर ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा।
उत्सव के दौरान कछुए की आकृति में सजा आकर्षक पुष्पक विमान मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें भगवान विष्णु को गरुड़ पर और शिवजी को आशीर्वाद देते दर्शाया गया। जेसीज चौक पर अतिथियों ने आरती उतारी। बैंड-बाजे, कीर्तन मंडली और भालू के वेश में सजे कलाकारों ने समां बांध दिया, वहीं लव-कुश की प्रस्तुति और मां दुर्गा का शोभा रथ भी आकर्षण का केंद्र रहे।
रामलीला समिति के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित यह ऐतिहासिक भरत मिलाप श्रद्धा, उल्लास और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
मऊ में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक भरत मिलाप परंपरा सकुशल संपन्न, त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/A8m3BCpRLg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026













