मऊ

मऊ जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पीईटी-2026 को पूरी तरह सकुशल, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पीईटी-2026 को पूरी तरह सकुशल, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के आयोजन के लिए जनपद में कुल 14 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
इन निर्धारित केंद्रों पर छह पालियों में कुल 37,440 अभ्यर्थी अपनी परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना है।
मऊ में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक भरत मिलाप परंपरा सकुशल संपन्न, त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/A8m3BCpRLg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026













