मऊ

मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर बाजार में गुरुवार को एक ही पोखरे में कुछ घंटों के अंतराल पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहाँ एक ही पोखरे से तीन साल के बच्चे और 16 वर्षीय किशोरी के शव बरामद हुए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर बाजार में गुरुवार को एक ही पोखरे में कुछ घंटों के अंतराल पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहाँ एक ही पोखरे से तीन साल के बच्चे और 16 वर्षीय किशोरी के शव बरामद हुए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे तीन वर्षीय बच्चे मोहम्मद रय्यान का शव पोखरे में तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों ने तुरंत मशक्कत कर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इस घटना के कुछ ही घंटों बाद, शाम के समय उसी पोखरे से कक्षा 10 की 16 वर्षीय छात्रा का शव भी बरामद हुआ। एक ही दिन और एक ही पोखरे से दो शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और सनसनी के साथ मातम पसर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई व जांच शुरू कर दी है।
मऊ में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक भरत मिलाप परंपरा सकुशल संपन्न, त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/A8m3BCpRLg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026













