मऊ

मऊ जिले की दक्षिण टोला थाना पुलिस ने गुरुवार शाम को बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में हंगामा और आपसी मारपीट करने वाले 7 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जिले की दक्षिण टोला थाना पुलिस ने गुरुवार शाम को बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में हंगामा और आपसी मारपीट करने वाले 7 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई औरंगाबाद डिहवा और रैनी क्षेत्र में की, जहाँ ये लोग सार्वजनिक रूप से व्यवधान उत्पन्न कर रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन आरोपियों पर शराब के नशे में धुत होकर आपस में भिड़ने और इलाके में शांति व्यवस्था भंग करने का गंभीर आरोप है। पुलिस को सूचना मिलते ही हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी सातों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें आगे की विधिक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए इस तरह के असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
मऊ में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक भरत मिलाप परंपरा सकुशल संपन्न, त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/A8m3BCpRLg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026













