लखनऊ

लखनऊ कैफे मालिक शिवा शर्मा की कथित हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर को नागपुर से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ कैफे मालिक शिवा शर्मा की कथित हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर को नागपुर से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया गया है। गुरुवार को लखनऊ कोर्ट ने तीनों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस की पूछताछ में श्रद्धा सहयोग नहीं कर रही है और उसे लगातार अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की चिंता सता रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने श्रद्धा का 6 लाख रुपये वाला बैंक खाता फ्रीज करा दिया है और उसके पास से 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस का पूरा फोकस 9 अक्टूबर की घटना की गुत्थी सुलझाने पर है। तीनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है कि घटना के वक्त फ्लैट में कौन था, शिवा ने आत्महत्या क्यों की और वे अस्पताल व फ्लैट छोड़कर क्यों भागे थे। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि नेपाल और नागपुर तक इनकी फरारी के दौरान किसने मदद और फाइनेंस किया था।
मऊ में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक भरत मिलाप परंपरा सकुशल संपन्न, त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/A8m3BCpRLg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026













