बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर नगर में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर महापंचायत आयोजित की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर नगर में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर महापंचायत आयोजित की। सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश जताया। महापंचायत में भाकियू युवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे।
किसानों ने गेहूं व आलू बुवाई के सीजन में डीएपी खाद की किल्लत और कालाबाजारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि खाद के साथ गैर-जरूरी केमिकल और टॉनिक जबरन बेचे जा रहे हैं, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। साथ ही चीनी मिलों के संचालन में तालमेल की कमी से गन्ने की कटाई और रबी फसलों की बुवाई में देरी, पुलिस पर अवैध वसूली तथा अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग की जर्जर हालत पर भी रोष व्यक्त किया गया।
भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन धरने में बदला जाएगा। अंततः एसडीएम मनीष कुमार द्वारा एक सप्ताह के भीतर उच्च अधिकारियों के माध्यम से समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिए जाने पर धरना समाप्त हुआ।
मऊ में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक भरत मिलाप परंपरा सकुशल संपन्न, त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/A8m3BCpRLg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026













