जौनपुर

जौनपुर नगर के पुरानी बाजार स्थित जय महाकाल दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में शारदीय नवरात्र के समापन पर मां दुर्गा की विदाई अत्यंत भावुक माहौल में संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर नगर के पुरानी बाजार स्थित जय महाकाल दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में शारदीय नवरात्र के समापन पर मां दुर्गा की विदाई अत्यंत भावुक माहौल में संपन्न हुई। मां के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से आगमन की प्रार्थना की।
इस वर्ष समिति का पंडाल पुरी धाम की भव्य थीम पर सजाया गया था, जो नवरात्र भर आकर्षण का केंद्र रहा। दर्शन-पूजन के लिए उमड़े भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान “या देवी सर्वभूतेषु…” मंत्र गूंज उठा।
अध्यक्ष अजितेश गुप्ता ने सभी का आभार जताया। विदाई के साथ उत्सव संपन्न हुआ, लेकिन भक्तों में अगले नवरात्र की प्रतीक्षा बनी हुई है।
मऊ में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक भरत मिलाप परंपरा सकुशल संपन्न, त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/A8m3BCpRLg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026













