सिसवा बाजार

महराजगंज जनपद के सिसवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पूर्व बाल दुर्गा पूजा सेवा समिति के आयोजकों का एक अनूठा और भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पूर्व बाल दुर्गा पूजा सेवा समिति के आयोजकों का एक अनूठा और भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है। पंडाल में मां दुर्गा की विदाई से पहले समिति के सदस्य प्रतिमा के सम्मुख कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते और पूजा-अर्चना के दौरान जाने-अनजाने हुई भूल-चूक के लिए क्षमा प्रार्थना करते नजर आए। आस्था और समर्पण से भरा यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
भूल-चूक की क्षमा और निर्विघ्न विसर्जन की कामना
महराजगंज जनपद के सिसवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पूर्व बाल दुर्गा पूजा सेवा समिति के आयोजकों का एक अनूठा और भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है। पंडाल में मां दुर्गा की विदाई से पहले समिति के सदस्य प्रतिमा के सम्मुख कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते https://t.co/tBBkDeClzL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026
मिली जानकारी के अनुसार, बाल दुर्गा पूजा सेवा समिति द्वारा नवरात्रि महोत्सव के उपरांत विसर्जन यात्रा की तैयारी की जा रही थी। विसर्जन से ठीक पहले समिति के पदाधिकारियों और युवाओं ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाया और पूरे नौ दिनों के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान किसी भी प्रकार की सेवा या विधि-विधान में रही कमी के लिए कान पकड़कर क्षमा याचना की।
इसके साथ ही आयोजकों ने विसर्जन यात्रा के सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न होने और किसी भी अनहोनी से रक्षा की प्रार्थना मां भगवती से की।
श्रद्धा और परंपरा की हो रही सराहना
पंडाल में मौजूद किसी श्रद्धालु द्वारा बनाए गए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी खूब देखा और साझा किया जा रहा है। स्थानीय लोग व धर्मप्रेमी जनता समिति के सदस्यों की इस विनम्रता, सच्ची आस्था और समर्पण भाव की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि अहंकार त्यागकर देवी मां के चरणों में इस तरह क्षमा याचना करना सनातन परंपरा में सच्ची भक्ति का परिचायक है।
महराजगंज: ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
https://t.co/qcw4fupriE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026













